किसको जिम्मेदार कहोगे

अपना पुश्तैनी काम छोड़ोगे,
सरकारी नौकरी के पीछे दोड़ोगे।
अपना घर और मकान बेचोगे,
बोलो किसको जिम्मेदार कहोगे?

अपनी प्रतिभा स्वयं न पहचानोगे,
आत्म सम्मान भी मिट्टी कर दोगे।
बेरोजगारी के मारे रह जाओगे,
बोलो किसको जिम्मेदार कहोगे?

जितने जन उतनी बात सुनोगे,
बिन काम की शिक्षा चुनोगे।
हर पल उल्टी बात करोगे,
बोलो किसको जिम्मेदार कहोगे?

अपनी भाषा संस्कृति भुलोगे,
उर्दू अंग्रेजी का ज्ञान बांटोगे।
वामी पाश्चाति की भाषा बोलोगे,
बोलो किसको जिम्मेदार कहोगे?

सस्ता चीन का माल खरीदोगे,
अपने भाई का पेट चीरोगे।
फिर भी हमसे सवाल करोगे,
बोलो किसको जिम्मेदार कहोगे?

सरकारी नौकरी अगर तुम पाओगे,
फिर भी नागरिको का खून चुसोगे।
यह कौनसा कर्तव्य निभाओगे,
बोलो किसको जिम्मेदार कहोगे?

सीधी जीडीपी की बात करोगे,
तुम्हारा क्या योगदान ना बोलोगे।
सशस्त्र बलों पर प्रश्न करोगे,
बोलो किसको जिम्मेदार कहोगे?

भारतीय सेना पर प्रश्न करोगे,
आतंकियों की पैरवी करोगे।
पाक चीन की भाषा बोलोगे,
बोलो किसको जिम्मेदार कहोगे?

राजमार्ग को अवरुद्ध करोगे,
संविधान विरोधी भाषण करोगे।
हिन्दभूमि पर पाक का ध्वज फेराओगे,
बोलो किसको जिम्मेदार कहोगे?

बात बात पर कुतर्क करोगे,
सच्चाई से तुम मुख मोड़ोगे।
अपनी संस्कृति पर प्रश्न उठाओगे,
बोलो फिर किसको जिम्मेदार कहोगे?

                    ✍🏻 सुरेन्द्र कुमार बिश्नोई

टिप्पणियाँ

प्रमुख विषय