संघर्ष

तम का है डर कहां हर दिन सूर्य निकलता है
पतझड़ के बाद ही तो नई कोपल फूटता है
संघर्ष ही तो जय का आनन्द सिखलाता है
छोटी सी चिंगारी से ही दावानल फूटता हैं
तम का है डर कहां हर दिन सूर्य निकलता है

अर्जुन के संघर्ष से ही भीष्म द्रोण कर्ण झुकते हैं
Surendra
सूतपुत्र का संघर्ष देखो अंगराज कहलाता है
गोकुल गोपाल को संघर्ष ही श्रीकृष्ण बनाता है
संघर्ष ही श्रीराम को पुरूषोतम बनाता है
तम का है डर कहां हर दिन सूर्य निकलता है

हर बूंद का है महत्त्व बूंद बूंद से घड़ा भरता है
प्रताप के संघर्ष को इतिहास महाराणा बतलाता है
संघर्ष से ही हर दानवीर भामाशाह कहलाता है
संघर्ष ही मीरा को भक्तशिरोमणि बनाता है
तम का है डर कहां हर दिन सूर्य निकलता है

                         ✍️ सुरेन्द्र कुमार बिश्नोई

टिप्पणियाँ

प्रमुख विषय