कहीं दूर कोई सपना साकार होगा
कहीं दूर कोई सूर्य उदय होगा
वहीं हर सपना साकार होगा
कर्म पथ से यह परिणाम होगा
कहीं दूर कोई सपना साकार होगा
हर एक पथ धर्म पथ होगा
जब गीता ज्ञान संग होगा
यहां नहीं कोई वरदान होगा
सिर्फ कर्म ही प्रधान होगा
कोई गांव में तप रहा होगा
कोई शहर में बंद होगा
हर कोई जानता होगा
सारा संसार बन्द होगा
कोई कोरॉना से जूझ रहा होगा
वहीं कोई उम्मीद लगाए होगा
हर एक सपना साकार होगा
हे भारत सुन श्रीकृष्ण कहता होगा
अपना ही अपनों का शत्रु होगा
यह महाभारत सा युद्ध होगा
युद्ध नहीं यह स्वर्गद्वार होगा
हर किसी को नागवार होगा
कोई अपनी क्षमता परखता होगा
किसी के लिए एक मौका होगा
हर किस्मत का सूर्य उदय होगा
जब कोरॉना का अंत होगा
रख हौसला यह जरूर होगा
कर्म पथ से यह परिणाम होगा
कहीं दूर कोई सपना साकार होगा
✍️ सुरेन्द्र कुमार बिश्नोई


कर्म से होंसला बुलंद होगा
जवाब देंहटाएंकोरोना महामारी का नाश होगा...