हिन्दुत्व

सूर्य की प्रथम किरण 
पूर्व की रक्तिम आभा
दिवाकर का अंतिम प्रणाम
हिन्दुत्व का परिचायक
रग में प्रवाहित रक्त
गगन में लहराता ध्वज
हल्दीघाटी की रज
चेतक के टापो की गूंज
राणा की हुंकार
हिन्दुत्व की पुकार
शिवाजी का शौर्य
गुरु गोविन्द सिंह का धैर्य
विष्णुगुप्त का मौर्य
पद्मिनी का जौहर
चित्तौड़ का कहर
पन्ना धाय का त्याग
मीरा बाई का राग
अमृता देवी का बलिदान
हिन्दुत्व की पहचान

                                   ✍️ सुरेन्द्र कुमार बिश्नोई

टिप्पणियाँ

प्रमुख विषय